नोएडा: लड़की का रेप कर जलाकर मारने की कोशिश, हिरासत में संदिग्ध

दिल्ली/ एनसीआर: राजधानी दिल्ली के साथ लगते नोएडा के एक गांव में 15 साल की लड़की से उसके ही घर में रेप किये जाने का मामला सामने आया है।

यही नहीं रेप करने वाले दरिंदे ने रेप के बाद लड़की को जलाने की कोशिश की जिसमें लड़की 95% तक झुलस गयी है। घटना बीते कल की है जब दोपहर के वक़्त लड़की घर में अकेली थी। दोपहर ढाई बजे के करीब जब लड़की के परिवार वाले घर पहुंचे तो उन्होंने लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाज़ें सुनी, घर के अंदर का मंजर देख घबराये परिवार वाले लड़की को तुरंत उसे सफदरजंग हॉस्पिटल ले गये जहाँ उसका इलाज़ चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी चश्मदीद गवाह के बयान की बिनाह पर की है जिसने अपने ब्यान में कहा है कि गिरफ्तार किया गया शख्स दोपहर में लड़की के घर में घुसा था। उसने ही रेप के बाद लड़की को जलाने की कोशिश की। पुलिस फिलहाल लड़की के बयानों का भी इंतज़ार कर रही है जिसके बाद ही आरोपी पर अगली कार्यवाई की जायेगी।