नोटबंदी के कारण रबी फसल में हो सकती है 20 प्रतिशत की गिरावट।

महाराष्ट्र में नॉट बंदी के कारण हुई रबी फसल प्रभावित। 500 और 1000 रूपये के नोट बंद होने के कारण रबी फसल की खाद बिक्री राज्य में कम हो गयी है जिसके कारण फसल की बुआई में 20 प्रतिशत गिरावट आ सकती है।
गेंहू, अरहर जैसे फसलें रबी क्षेत्र के अंदर आती हैं। कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकार ने शनिवार को कहा कि रबी फसल में 20 प्रतिशत गिरावट आ सकती है और खासकर गेंहू के बीज निजी कंपनियों द्वारा ही वितरित किये जाने के कारण गेंहू की बुआई में गिरावट होने की संभावना है।
अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि निजी कंपनियों के व्यापारियों को 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकारने की अनुमति नहीं है जिसके कारण किसानों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। जबकि कृषि विश्विद्यालयों, केंद्र सरकारों की दुकानों एवं राज्य बीज निगमों पर किसान 500 के नोट का प्रयोग खाद एवं बीज खरीदने के लिए कर सकते हैं।
महाराष्ट्र स्वाधीन क्षेत्रीय के मुख्य सचिव ने शनिवार को राज्य द्वारा चलाए जा रहे बीज एवं खाद वितरण केंद्रों में किसानों से 500 के नोट स्वीकार करने को कहा है।
Chat Conversation End