नोटबंदी के बाद खतरनाक तरीके अपना सकते हैं भ्रष्टाचारी: अर्थशास्त्री बेंगट होमस्ट्रोम

स्टॉकहोम। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री बेंगट होमस्ट्रोम ने शुक्रवार को कहा कि भारत में नोटबंदी के बाद निसंदेह कई परिवर्तन आयेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे अब विकास की स्पष्ट रूप नहीं देख सकते। होमस्ट्रोम ने कहा कि दोषी और आर्थिक अपराधों के दोषी काले धन को सफेद बनाने के लिए पहले से कहीं अधिक खतरनाक रास्ते अपना सकते हैं जिसका अंजाम बहुत गंभीर हो सकता है। श्री होमस्ट्रोम ने कहा कि कुछ बदलाव जरूर होगी लेकिन हम अभी उसे देख नहीं सकते हैं। उन्होंने इस मामले में विस्तार से कुछ कहने से इनकार कर दिया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार नोबेल पुरस्कार वितरण की समारोह से कुछ घंटे पहले श्री होमस्ट्रोम ने कहा कि बड़े नोटों पर रोक लगाने का कदम भ्रष्टाचार पर काबू पाने की दिशा में एक सही कदम हो सकता है लेकिन इसका कोई विशिष्ट समाधान नहीं है। भ्रष्टाचार पानी की तरह है और वह अपने बहाव का रास्ता निकाल ही लेता है। अगर पानी के बहाव को रोकने की कोशिश की जाए और उस का रास्ता बंद कर दिया जाए तब भी वह कहीं न कहीं से रिसने लगता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए चौतरफा दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े फिनलैंड नागरिक प्रोफ़ेसर बेंगट होमस्ट्रोम ने कहा कि दोषी और आर्थिक अपराधों के दोषी काले धन को सफेद बनाने के लिए पहले से कहीं अधिक खतरनाक रास्ते अपना सकते हैं जिसका अंजाम बहुत गंभीर हो सकता है।