नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से काला धन खपाने को लोग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। जनधन खातों का भी कुछ इसी तरह इस्तेमाल किया गया है। नोटबंदी के बाद से बड़े पैमाने पर लोगों ने जनधन खातों में पैसा जमा किया है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि 7 दिसंबर तक जनधन खातों में कुल 74 हजार 610 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं।
जनधन खातों में जमा राशि के मामले में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है। उसके बाद पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान का नंबर है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 3.8 करोड़ जनधन खातों में सबसे अधिक 12,021.32 करोड़ रुपये जमा थे। पश्चिम बंगाल में 2.44 करोड़ खातों में 9,193.75 करोड़ रुपये जमा थे।
राजस्थान में जनधन खातों की संख्या 1.9 करोड़ और इनमें जमाराशि 6,291.1 करोड़ रुपये, बिहार में 2.62 करोड़ खातों में 6,160.44 करोड़ रुपये जमा थे। नोटबंदी के बाद से जनधन खातों में 28,973 करोड़ रुपये की भारी राशि जमा हुई है। इसके बावजूद शून्य शेष वाले खातों की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक है