कोलकाता। नोटबंदी से देश में लोगों की परेशानी जगजाहिर है। आये दिन बैंक के बदलते नियम ने लोगों को कन्फ्यूज कर रखा है। इस नोटबंदी से देश में एक भय का माहौल पैदा कर दिया है। जिनके घरों में शादी है, वो कहीं ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। शादी वाले घरों के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिनके घर में शादी है वो 30 दिसंबर तक अपने अकाउंट से 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। लेकिन अकाउंट में ये पैसा आठ नवंबर से पहले जमा हुए हों। वहीं आप पैसा तभी निकाल पाएंगे। जब शादी 30 दिसंबर या उससे पहले हो। पैसा या तो दूल्हा-दुल्हन या फिर उनके माता-पिता में से एक व्यक्ति ही निकाल पाएगा।
वर-वधु पक्ष अलग अलग 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। बैंक को प्रमाण के तौर पर शादी का कार्ड, शादी से जुड़े खर्चों में एडवांस पेमेंट की रसीद भी देनी होगी। शादी के कार्ड के साथ वर-वधु की पूरी जानकारी भी देनी होगी।