नोटबंदी से हुई परेशानी के लिए देशभर के बैंक कर्मचारी सात फरवरी को हड़ताल करेंगे

नई दिल्ली : देशभर के बैंक कर्चारियों ने सात फरवरी को अपनी परेशानियों के लिए आवाज उठाते हुए एक बड़ी हड़ताल करने का फैसला किया है|  बैंक का पैसा लेकर गायब लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ये लोग नोटबंदी के दिनों में हुई परेशानी के लिए भी प्रदर्शन कर रहे हैं |  दो फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बाहर धरना उसके बाद सात फरवरी को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने का फैसला होगा बैंकिग सेक्टर के कर्मचारियों ने किया है |
ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वी वेंकेटचाल्म ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया ‘सभी लोग नोटबंदी के दौरान बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों और मैनेजर्स द्वारा किए गए काम की तारीफ कर रहे हैं कि हम लोगों ने हालात को काबू कर लिया। लेकिन हम लोगों द्वारा किए गए ओवरटाइम या काम को दिए गए ज्यादा घंटों के लिए उचित मुआवजा देने की अनिच्छा और झिझक साफ दिख रही है। हम लोगों ने ऐसा नहीं सोचा था।’
जानकारी के मुताबिक़ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एंम्लायज फेडरेशन ऑफ इंडिया इस प्रदर्शन और हड़ताल में शामिल होने वाले हैं| नोटबंदी से हुई परेशानी के साथ-साथ बैंक के डिफॉल्टर्स पर कड़ा एक्शन लेने के लिए भी यूनियंस के लोग कह रहे हैं |

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया था| इसके तहत 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया गया था। साथ ही 500 और 2000 के नए नोट आए थे|