नौजवानों का भविष्य तय करेगा कर्नाटक चुनाव- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आज अपने तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। कर्नाटक के गुलबर्गा की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि पिछले 4 सालों में कांग्रेस हर जगह हारी। कर्नाटक का चुनाव नौजवानों का भविष्य तय करेगा।

पीएम ने कहा कि कर्नाटक की आने वाली नई सरकार के साथ मिलकर चलेगी केंद्र सरकार। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित होने जा रहा है।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यहां सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई भाजपा नेता आएंगे।

पीएम मोदी ने मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला करते हुए चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री का अगला चुनाव प्रचार अभियान तमाकुरा में पांच मई को होगा।