नौसेना ने 800 फंसे पर्यटकों को बचाया

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार के खयूलाक द्वीप में भारी बारिश के बाद वहां फंसे 800 से अधिक पर्यटकों(Tourists) को सुरक्षित निकाल लिया है। नागरिक प्रशासन की ओर से मदद की मांग करने के बाद नौसेना ने जहाज को राहत अभियान के लिए भेजा जिससे आठ सौ लोगों को बचाया गया।