न आमिर न अमिताभ, PM मोदी होंगे अतुल्य भारत अभियान का नया चेहरा

नई दिल्ली: आमिर खान को हटाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अतुल्य भारत अभियान का नया चेहरा होंगे। पर्यटन मंत्रालय ने अंतत: इस अभियान से अमिताभ बच्चन या किसी अन्य बॉलीवुड सितारों को जोड़ने की योजना स्थगित कर दिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आपको बता दूँ कि इसी साल आमिर खान को इस अभियान से हटाया गया था जिसके बाद यह स्थान रिक्त है। दैनिक जागरण के अनुसार मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब इस अभियान से किसी बॉलीवुड अभिनेता को नहीं जोड़ा जाएगा। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के इस अभियान में पिछले ढाई साल के दौरान मोदी के उन वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री देश और विदेश में पर्यटन के बारे में बात कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय दो प्रकार के वीडियो रेडियो और ऑडियो के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। इसमें मोदी देश के विभिन्न स्थानों की विशिष्टता और विविधता की बात कर रहे हैं।
यह अभियान अगले 40 से 45 दिन में जारी किया जाएगा। भारतीय पर्यटन के मौसम की शुरुआत, क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के आगमन की वजह से नवंबर के अंत तक शुरू होता है।