पंचायत इंतिख़ाब : दूसरा मरहले के नक्सल इलाकों में वोटिंग आज

रांची : दूसरे मरहले के पंचायत इंतिख़ाब के लिए सनीचर को लोहरदगा छोड़ कर 23 जिलों के 74 ब्लॉक में वोट डाले जायेंगे़। वोटिंग सुबह सात से दिन के तीन बजे तक होगा़। 1269 ग्राम पंचायतों में हो रहे इंतिख़ाब में कुल 40, 353 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस फेज में 15419 वार्ड मेम्बर, 1269 मुखिया, 1536 पंचायत समिति मेम्बर और 159 जिला परिषद मेम्बर चुने जायेंगे़।

सारी तैयारी पूरी : रियासती एलेक्शन कमीशन ने बताया, वोटिंग की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ जिलों में पोलिंग पार्टियों की मौजूदगी यकीनदिहानी कर ली गयी है। पोलिंग पार्टियां कलस्टर और बूथों पर पहुंच गयी है। इस फेज में भी ज़्यादातर इलाके नक्सल मुतासीर हैं। इस वजह से बूथों के आस-पास सेक्युर्टी फोर्स सुरक्षा के जवान जुटे हैं। एलेक्शन कमीशन ने दिन के तीन बजे तक वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोगों को वोटिंग का हक़ यकीन दिहानी करने की हिदायत दिया है़।

कहां-कहां वोटीग

रांची : ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम, सिल्ली सिमडेगा : बोलबा, ठेठईटांगर, जलडेगा व बांसजोर गढ़वा : खरौंधी, केतार, भवनाथपुर, नगरउंटारी, सगमा, धुरकी पलामू : नवडीहा बाजार, छतरपुर, नावाबाजार, पड़वा, पाटन लातेहार : बरवाडीह, मनिका चतरा : सिमरिया व टंडवा हजारीबाग : चौपारण, बरही, बरकट्ठा व चलकुशा कोडरमा : कोडरमा, चंदवारा व जयनगर रामगढ़ : पतरातू, रामगढ़ गुमला : भरनो, बसिया व कामडारा खूंटी : तोरपा, मुरहू .

गिरिडीह : गावां, तिसरी, देवरी व बेंगाबाद देवघर : सारवां, सोनाराय ठांडी, मधुपुर व करौं गोड्डा : महगामा, बसंत राय, पत्थर गामा साहेबगंज : बरहेट, तालझारी व उधवा पाकुड़ : हिरणपुर व महेशपुर दुमका : दुमका, मसलिया व रानेश्वर जामताड़ा : जामताड़ा, नाला कुंडहित धनबाद : बाघमारा व धनबाद बोकारो : बेरमो, कसमार, जरीडीह पश्चिमी सिंहभूम : टोंटो, हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी व मझगांव सरायकेला खरसावां : गम्हरिया व राजनगर पूर्वी सिंहभूम : धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा