पंचायत के फरमान पर नाबालिगों की शादी

मधेपुरा, 03 मार्च: बिहार के मधेपुरा जिले में जुमे की रात एक पंचायत के फरमान पर नाबालिगों की शादी हुई। लड़की की उम्र लगभग 13 व लड़के की 15 साल बताई गई है। दोनों के बीच इश्क़ का मामला चल रहा था। इस शादी में पुलिस भी मौजूद थी।

लड़के की मुरलीगंज धर्मशाला रोड पर एक मोबाइल फोन की दुकान है। लड़की अक्सर अपनी वालदा के साथ मोबाइल फोन रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए। जुमे के दिन दोनों को स्कूल में बात करते देख लोगों ने पंचायत करनी शुरू कर दी।

पंचायत ने दोनों की शादी का फरमान जारी कर दिया। पंचायत में हुए इकरारनामे पर लड़के के वालिद से दस्तखत कराया गया।

शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वालदा से दुआ लेने घर पहुंचा तो वालदा ने मुंह फेर लिया। उन्होंने लड़की को घर में घुसने नहीं दिया। जिसकी वजह से दोनों को घर के बाहर बने एक कोठरी में रात गुजारनी पड़ी।

हफ्ते की सुबह वे कहां गए, यह पता नहीं चल सका है। इलाके के थाना इंचार्ज प्रशांत मिश्रा का कहना है कि किसी ने भी इस बारे में कोई तहरीरी इत्तेलात नहीं दी, इसलिए वह मुदाखिलत नहीं कर सके।

‍‍‍——- बशुक्रिया: जागरण