पटना : बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड में एक घोटाला सामने आने के बाद पंचायत सचिव पर बीडीओ अरुण कुमार ने एफआईआर दर्ज करायी है | ये मामला 2005-06 वर्ष का है|
जानकारी के मुताबिक मोहनिया प्रखंड में विद्यासागर सिंह ने बतौर पंचायत सचिव कार्यरत थे | इस दौरान उन्होंने लगभग दस लाख रुपए की राशि का गबन प्रखंड में कार्य के दौरान कर लिया| जांच में घोटाले की बात लगभग 12 साल बाद सामने आयी है | जिसके बाद कर्मी पर नौ लाख बासठ हजार रुपया सरकारी राशि के गबन करने का आरोप लगा कर एक मामला दर्ज कराया गया| इस मामले में विद्यासागर सिंह पर प्रखंड के बीडीओ अरुण कुमार ने मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है|