पंजाब चुनाव: कैप्टेन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, सीएम बादल के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की चुनौती को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि केजरीवाल अमरिंदर सिंह को बार-बार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लड़ने की चुनौती दे रहे थे।

कैप्टन अमरिंदर ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘लांबी से पंजाब चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा करूंगा। इसके बाद अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को ठग करार दिया। अमरिंदर केजरीवाल के इस दावे से काफी परेशान थे कि वह पटियाला सीट से आगामी विधानसभा चुनाव हार जायेंगे।

कैप्टेन अब लांबी विधानसभा सीट से लड़ेंगे और इसी सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।