पंजाब में कांग्रेस की वापसी तय, कैप्टन अमरिंदर सिंह को 100 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे आरंभ हो गई। राज्य में इस बार शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में 27 स्थानों पर 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मतगणना के लिए 14,000 से अधिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। चुनाव बाद सर्वेक्षणों के अनुसार इस बार आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है और सत्तारुढ़ अकाली दल-भाजपा गठबंधन को भारी नुकसान का अनुमान है।

बहरहाल, अकाली दल-भाजपा गठबंधन को विश्वास है कि 2012 की तरह नतीजे उनके हक में आएंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि उनका गठबंधन 72 सीटें जीतेगा। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह का दावा है कि उनकी पार्टी 65 सीटें हासिल करेगी, जबकि आप को विश्वास है कि वह 100 से अधिक सीटें जीतेगी।