पंजाब: लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी, AAP को झटका!

पंजाब के लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से बाजी मारी है। बीजेपी, अकाली सहित आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

नगर निगम की 95 सीटों में से अभी तक कांग्रेस ने 61, बीजेपी 10, अकाली दल 10 इंसाफ पार्टी 7 आम आदमी पार्टी को महज एक सीट और 6 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

पंजाब राज्य के सबसे बड़े निगम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुए थे। 95 सीटों के लिए 494 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस ने बीजेपी और अकाली दल को करारी मात दी है।

लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।