लुधियाना। लुधियाना में शेरपुर इलाके में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में उसे जिंदा जला दिया।
थाना प्रभारी सुरिंदर मोहन ने कहा कि लड़की के साथ कल रात सुनील ने दुष्कर्म किया, जो उसके पड़ोस में रहता है। उन्होंने कहा कि जब लड़की ने धमकी दी कि वह अपने माता-पिता से घटना के बारे में बता देगी तो आरोपी ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
लड़की को जब सिविल अस्पताल ले जाया गया तो उसका करीब 90 प्रतिशत शरीर झुलस चुका था। मोहन ने बताया कि लड़की ने आज अंतिम सांस ली।
उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। मोहन ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और सुनील को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।
You must be logged in to post a comment.