पटना में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर होगा काम : नीतीश

 

पटना : एक्जिबिशन रोड फ्लाइओवर इतवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। वज़ीरे आला नीतीश कुमार ने ब्रजकिशोर सड़क का इफ्तिताह कर इस पर सफर भी किया। उनके साथ तेजस्वी प्रसाद यादव भी थे। नये फ्लाइओवर पर सफर करने के बाद वज़ीरे आला ने कहा कि लोगों की दिक्कत को देखते हुए इस फ्लाइओवर की तामीर कराने का फैसला लिया गया था। अब लोगों को आने जाने में सहुलत होगी। उन्होंने कहा कि एक वक़्त कंकड़बाग से आने पर दुबारा लौटने के लिए सोचना पड़ता था। अब फ्लाइओवर के बनने से जितनी बार चाहे आ-जा सकते हैं। पटनावासियों को मुबारकबाद देते हुए वज़ीरे आला ने कहा कि शहर के तमाम फ्लाइओवर एक-दूसरे से जोड़ दिये जायेंगे। इससे आने-जाने में सहूलियत होगी।

वज़ीरे आला ने कहा कि पटना में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। पटना के पुराने पाटलिपुत्र शहर की चर्चा की तो लोग कहने लगे कि अब यहां मेट्रो नहीं बनेगा। इसको लेकर उन्हें ताज्जुब हुआ। इस सिलसिले में शहर देव्लोप्मेंट व रिहाईश वजीर महेश्वर हजारी से पूछे गये। यहां तक कि शहर देव्लोप्मेंट व रिहाईशगाह महकमा को लगा कि कहीं रोक तो नहीं लगा दी गयी। वज़ीरे आला ने कहा कि पटना सिटी में खुदाई होने पर कई तारीखी चीजें मिलेंगी। वहां खुदाई से मौर्य काल का पता चलेगा। तारीखी चीजों के साथ छेड़छाड़ नहीं हो इसके लिए अंडर ग्राउंड टनेल नहीं बनेगा। लेकिन, ऊपर मेट्रो रेल बन सकता है। नयी तकनीक के देव्लोप होने से अब बिना खुदाई तहकीकात की सहुलत है। इससे अंदर की चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। सेटेलाइट से घर के अंदर तक के बारे में पता लगा लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि फ्रेजर रोड में भी पुल की शाख बनने पर गौर हो रहा है। फ्रेजर रोड में मेट्रो रेल भी बनना है। मेट्रो रेल बनने में कोई दिक्क़त न हो इस पर महकमा जायजा ले रही है। इफ्तिताह के मौके पर बिहार रियासती पुल तामीर कारपोरेशन की तरफ से वज़ीरे आला , नायब वज़ीरे आला समेत दीगर वज़ीरों को सिंबॉलिक निशान भेंट किये गये। मौके पर सड़क तामीर महकमा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुधीर कुमार, बिहार रियासती पुल तामीर कारपोरेशन के सदर विनय कुमार, डिविजनल कमिश्नर आनंद किशोर, डीएम संजय कुमार अग्रवाल, बिहार रियासती पुल तामीर कारपोरेशन के एमडी रविशंकर प्रसाद, इंजिनियर अशोक वर्मा समेत दीगर ओहदेदार मौजूद थे।