पति की हरासानी का शिकार पत्नी ने की आत्महत्या

हैदराबाद 18 फरवरी: मायके से पैसे न लाने पर हमल गिराने पति की धमकी से दिलबर्दाशता एक महिला ने आत्महत्या कर ली। ये घटना अदीबटला पुलिस सीमा में हुई। जहां 8 महीने की दुल्हन ने आत्महत्या करली। ये महिला रावी रालह क्षेत्र के निवासी शेखर की पत्नी थी।

उसकी शादी 8 महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से नशे की हालत में मकान पहुंचने लगा और नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करने लगा और अधिक दहेज के लिए पत्नी को परेशान करना उसकी आदत बन गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला प्रेग्नेंट थी और पति ने धमकी दी थी कि अगर वो मायके से पैसा नहीं लाएगी तो वो जबरन उस का हमल गिरा देगा। इस बात से दिलबर्दाशता महिला ने आत्महत्या कर ली।