ट्रैफिक पुलिस में सिपाही सतेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल ममता में ड्यूटी के दौरान प्यार हुआ जिसके बाद वो पांच साल तक लिव इन में रहे| अगस्त में कॉन्स्टेबल ममता ने अफसरों से शिकायत की थी कि लिव इन में रहने के बाद अब सतेंद्र उससे शादी करने से इनकार कर रहा है|अधिकारियों की दखल के बाद सतेंद्र और ममता ने 30 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली| पांच अक्टूबर को ममता अचानक गायब हो गई| घर से लाखों के जेवर और पैसे भी गायब थे| सतेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई
सतेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसके घरवाले अपने साथ जबरदस्ती ले गए हैं| वो उसकी दूसरी शादी करवाना चाहते हैं| घरवालों के दबाव में ममता उससे संपर्क भी नहीं कर पा रही है|उसका कहना है कि वो ममता के साथ ही पूरा जीवन जीना चाहता है|
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|