पत्नी को वेश्यावृति के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद। पुलिस ने मुम्बई निवासी मोहम्मद यूसुफ उर्फ ​​सद्दाम को पत्नी को वेश्यावृति के लिए मजबूर करने के आरोप में नामपल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में हैदराबाद के मदणनपेट की निवासी पीड़िता फरहीन फातिमा (19) ने मदणनपेट पुलिस ठाणे में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी मोहम्मद यूसुफ से साल 2015 में फरहीन फातिमा की शादी हुई थी।

 

बताया जाता है कि उसके पति और ससुराल वाले हिंदू समुदाय से हैं। शादी के समय इस तथ्य को दबा दिया गया था। स्थानीय निवासियों अनवर जहांगीर और जावेद ने इस शादी को करवाने में मदद की थी। फ़रीन फातिमा के अनुसार शादी के बाद उसके पति मोहम्मद यूसुफ उसको मुंबई ले गए और वहां वेश्यावृति के लिए मजबूर कर रहे थे जबकि उसकी ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। इन अत्याचारों से विचलित होकर वह अपने माता-पिता की मदद से हैदराबाद लौट आई थी।

 

उन्होंने एमबीटी के प्रवक्ता और पूर्व नगरसेवक मोहम्मद अमजदल्लाह खान खालिद से संपर्क किया तो उन्होंने मामला दक्षिणी जोन पुलिस उपायुक्त सत्यनारायण के समक्ष रखा गया जिस पर कार्रवाई करते हुए धारा 370 (वेश्यावृत्ति), 417 (धोखाधड़ी) और 498 ए (दहेज उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी और उसकी माँ रहमत बेगम को नामपल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया और चंचलगुड़ा जेल भेज दिया गया।