पद्म भूषण के लिए BCCI ने महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भेजा

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम बीसीसीआई ने पद्म भूषण के लिए नामित किया है। पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, बीसीसीआई की ओर से पद्म भूषण के लिए सिर्फ एक नाम दिया गया है वह महेंद्र सिंह धोनी का है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, इस फैसले को लेकर बीसीसीआई में कोई मतभेद नहीं था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्वकप और 2007 का टी-20 विश्वकप जीता है।

धोनी 10,000 वनडे रन के करीब हैं, 90 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस समय उनसे अच्छी च्वाइस कोई नहीं था।

महेंद्र सिंह धोनी को इससे पहले भी खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। अगर धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए फाइनल होता है, तो वह ये अवॉर्ड पाने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे।