परगट का कांग्रेस में स्वागत: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने आज यह कहकर पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी कि पूर्व भारतीय हॉकी टीम कप्तान परगट सिंह का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत है।

अकाली दल ने कल जालंधर पूर्व से विधायक परगट सिंह को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया और कहा गया है कि वह आप में शामिल होंगे।

सिद्धू का कांग्रेस में स्वागत है, यह कहने के एक दिन बाद उन्होंने कहा, ‘‘परगट का कांग्रेस में स्वागत है। मैंने नवजोत सिंह सिद्धू से कहा है कि अगर वह जुड़ना चाहते हैं तो हमारे साथ आ सकते हैं। परगट सिंह केवल शानदार खिलाड़ी ही नहीं थे, जब मैं राज्य में मुख्यमंत्री था वह पंजाब में मेरे खेल निदेशक थे । हमने साथ काम किया है।’’ अमरिंदर अब सिद्धू और परगट दोनों को लुभा रहे हैं हालांकि उन्होंने आज कहा कि कांग्रेस औपचारिक रूप से दोनों को लेकर कुछ नहीं कर रही।

(भाषा)