पश्चिम बंगाल: गरम पिघला लोहा गिरने से दो श्रमिकों की मौत

बर्दवान। इस्को संयंत्र में शनिवार तड़के पिघला गरम लोहा गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। गंभीर रूप से जख्मी चार श्रमिकों को दुर्गापुर द मिशन अस्पताल में भरती करवाया गया है।

तीन को बर्नपुर इस्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बाद श्रमिकों का आक्रोश बढ़ गया है. उनका कहना है कि सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही एक के बाद एक दुर्घटना हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे आइएसपी के बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस कास्टर से लेडर बढ़ाते समय गरम लोहा छलकने से उसकी चपेट में आकर नौ ठेका श्रमिक झुलस गये। शेख शाहनवाज और आसिफ सिक्का की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वे गरम तरल पदार्थ के काफी करीब खड़े थे।

आइएसपी की रेस्कू टीम आशीष साव, शंकर नाग, संदीप चटर्जी, मुहम्मद सलीम खान, अनिल हांसदा, राजकुमार शर्मा व तुषार मोहंती को फौरन बर्नपुर इस्को अस्पताल लेकर आयी. आशीष, शंकर, संदीप, सलीम की हालत नाजुक होने पर उन्हें दुर्गापुर के ‘द मिशन अस्पताल’ भेज दिया गया।