पहली बार मलेशिया मे इस्लामिक शरिया हाईकोर्ट की न्यायायधीश नियुक्त हुई दो महिलाएं

मलेशिया में दो महिलाओं नूर हुदा रोसलान और नेनी शुहैदा शम्सुद्दीन को इस्लामिक शरिया हाईकोर्ट का न्यायायधीश नियुक्त किया गया है जिनको सुल्तान शरफुद्दीन इदरीस शाह ने नियुक्ति का आधिकारिक पत्र प्रदान किए। इन दोनों महिलाओं का कहना है कि मुस्लिम बहुल मलेशिया के न्यायपालिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि महिलाओं को शरिया अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया गया हो और ऐसा होना न्यायपालिका का सकारात्मक विकास है।  मलेशिया ने महिलाओं के खिलाफ सभी तरह के भेदभाव को खत्म करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रपोजल को अपना लिया है। शरिया हाईकोर्ट के न्याय क्षेत्र में सिर्फ मुस्लिम समुदाय होता है और वह शरिया मामलों को देखता है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये