पहले दोस्ताना, फिर दुश्मनी, अब कर रहे हैं अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति बनाने की वकालत

पटना. भाजपा एमपी शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म एक्टर अमिताभ बच्चन को सदर ए ज़म्हुरिया बनाने की वकालत की है। शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन के दरमियान पहले पहले दोस्ती हुआ करती थी, बाद में इन दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी। इस बात की चर्चा शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी किताब में भी की है। लेकिन अमिताभ को राष्ट्रपति बनाने की वाकालत कर सिन्हा ने अपनी और अमिताभ के दरमियान चल रहे मनमुटाव की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

अमिताभ बच्चन को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ी वकालत की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने की वकालत की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अमिताभ राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं। पटना में सहाफियों से बात करते हुए भाजपा लीडर ने ये बात कही। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं पूरी तरह से भाजपा में हूं और आगे भी रहुंगा। सियासत से संन्यास लेने के सवाल को भी सिन्हा ने खारिज कर दिया। सिन्हा ने कहा कि अभी सियासत से संन्यास लेने की जरूरत नहीं है। अमिताभ के साथ अपने मनमुटाव की बात को खारिज कर दिया। कई बर्तन जब साथ रहेंगे तो कभी-कभी टकराएंगे भी। अब वक्त पीछे देखने का नहीं, आगे बढ़ने का है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा अमिताभ मेरे अच्छे दोस्त हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।