पहले प्यार, फिर इल्ज़ाम और अब शादी

औरंगाबाद, 27 फरवरी: बिहार की एक जेल में कैदी की धूमधाम से शादी कराई गई। उसकी शादी उसी लड़की से हुई, जिसने उसे जेल भेजा था। कैदी का लड़की के साथ पिछले चार साल से इश्क़ चल रहा था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ की लड़की ने आशिक पर जिंसी इस्तेहसाल (Sexual abuse) का इल्ज़ाम लगाकर उसे जेल भेजवा दिया।

यह वाकिया औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर जेल का है। यहां पीर के दिन अदालत की इज़ाज़त से संजय कुमार नामी कैदी की शादी कराई गई। जेल के सुप्रीटेंडेंट सत्येन्द्र कुमार ने मंगल के दिन बताया कि इस शादी में मर्द कैदी जहां बाराती बने थे, वहीं खातून कैदी शादी के गीत गा रही थीं।

ये दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन संजय के घरवाले इसके लिये राजी नहीं हुये। लड़की के घर वालो ने इल्ज़ाम लगाया है कि संजय के वालिद ने उनसे काफी दहेज मांगा था, लेकिन लड़की वालों ने इसे देने में माज़ूरी दिखाई।

शादी मना होने पर लड़की ने थाने में एक दरखास्त देकर संजय पर जिंसी इस्तेहसाल और उसके वालिद पर तीन लाख रुपये मांगने का इल्ज़ाम लगाया। पुलिस ने मामले की संजीदगी को देखते हुए बिहार पुलिस में कटिहार जिले में सिपाही के ओहदे पर फाइज मुल्ज़िम संजय को गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन हुआ यह कि संजय की गिरफ्तारी के बाद भी बसंती उससे शादी करना चाहती थी। बसंती ने बताया कि उसने दोनों घर वालो को समझाने की कोशिश की और अदालत में भी संजय से शादी करने की खाहिश जताई।

इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से Subdivisional judicial magistrate ने संजय और बसंती को शादी की इज़ाज़त दे दी। इसके बाद जेल में ही धूमधाम से बसंती व संजय की शादी हो गयी।

बसंती का कहना है कि भले ही उसका शौहर उसक उसके वजह से जेल में बंद है, लेकिन अब वह उसे निकालने की कोशिश करेगी। वह चाहती है कि दोनों खानदान पुरानी बातों को भूल जायें और नई शुरुआत करें।

‍‍‍ बशुक्रिया: अमर उजाला