पाकिस्तानियों के हीरो बनना चाहते हैं तो वहीँ ही चले जाएं केजरीवाल: साक्षी महाराज

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने  कहा कि केजरीवाल को पाकिस्तान में जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा कि सारी दुनिया पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल हमले के लिए मोदी को हीरो बना रहे हैं तो तब केजरीवाल पाकिस्तान के हीरो बनने में लगे हुए हैं क्योंकि वे पाकिस्तान जैसी बकवास कर रहे हैं।

जहां पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहा है वहीँ मोदी की सफलता से चिढ़े केजरीवाल पाकिस्तान के हक़ में बात कर रहे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि केजरीवाल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाए क्योंकि गिरगिट को रंग बदलने में देर लगती है लेकिन केजरीवाल गिरगिट से भी तेजी से रंग बदलते हैं।  केजरीवाल को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था कि भारत पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दे।