पाकिस्तानी दह्शतदगर्दो के गन प्वाइंट पर हैं धोनी

रांची, ०७ दिसम्बर: हिन्दुसतानी क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आतंकी निशाने पर हैं। दह्स्तगर्दी तंजीम् लश्कर ए तैएबा और जैश ए मोहम्मद उनकी कतल की साजिश रच रहे हैं।

इसी वजह से झारखंड सरकार ने धोनी की सिक्यॊरिटी की जिम्मेदारी रांची पुलिस से लेकर झारखंड आर्म्ड पुलिस को सौंप दी है।

इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने एक अलर्ट जारी किया था जिसमें उन पर नक्सली हमले की आशंका जताई गई थी। यह अलर्ट धोनी के रांची पहुंचने पर एत्वार को जारी किया गया था।

आईबी का खत सभी रियास्तो के पुलिस हेड को भेजा गया है। इस खत में जाने माने लोगों पर अपने-अपने रियास्तो में मुम्किना खतरात् को लेकर आगाह किया गया है।

खतत्र में करीब करीब 36 मशहूर लोगों के नाम हैं, जिनमें से एक नाम कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का भी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर धोनी इस वक़्त् आराम कर रहे हैं।

ज़रायॆ के मुताबिक धोनी पर लश्कर ए तैयबा या जैश ए मोहम्मद जैसे दहशतगर्द तनज़ीम् भी हमला करने की फिराक में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दह्शतगर्द् टॉर्च, कैमरे और खिलौनों से हमला कर सकते हैं।