पाकिस्तान और हिन्दुस्तान‌ को मुंबई दहशतगर्द हमलों में मदद का वादा

इन्साफ‌ के दायरे में मुल्ज़िमान को लाने का वादा पाकिस्तानी-अमेरिकी दहशतगर्द डेविड हेडली की मुंबई की एक कोर्ट के साम‌ने गवाही के बीच एक अमेरिकी महिकमा-ए-ख़ारजा के तर्जुमान मार्क टोनर ने कहा है कि अमेरिका 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के क़सूरवारों को इन्साफ़ के कटघरे में लाने के लिए हिन्दुस्तान‌ के साथ काम कर रहा है।

टोनर से जुमेरात को मीडिया कांफ्रेंस में जब वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई की एक अदालत के सामने चल रही हेडली की गवाही के बारे में पूछा गया था। हिन्दुस्तान‌ के साथ करते रहेंगे काम इस पर उन्होंने कहा कि हम इस बात का यक़ीन करने के लिए हिन्दुस्तान‌ के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे कि हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को इंसाफ‌ के कटघरे में लाया जा सके।

हेडली लश्कर-ए-तैयबा का साथी है और मुंबई हमले का मुजरिम है। उन्होंने कहा कि हम हिन्दुस्तान‌ हुकूमत की तरफ़ से की जा रही जांच में बरसों से उसके साथ काम कर रहे हैं और उसका तआवुन कर रहे हैं। मुंबई हमलों के क़सूरवारों को इन्साफ़ के दायरे में लाने के लिए हर मुम्किन सुराग तलाश करने के लिए भारत की हुकूमत की हर मुम्किन हद तक मदद के लिए मसरूफ-ए-अमल हैं टोनर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हेडली ने मुंबई की एक अदालत के सामने वीडियो लिंक के ज़रीये गवाही दी इस हमले के मुतास्सिरीन में सिर्फ अमरीकी और हिन्दुस्तानी ही शामिल नहीं हैं बल्कि दीगर ममालिक के भी शहरी शामिल हैं|