पाकिस्तान का विदेशी कर्ज बढ़कर हुआ 74,000 अरब

इस्लामाबाद : पाकिस्तान का विदेशी कर्ज और देनदारियों का आंकड़ा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में देश का विदेशी कर्ज 74,000 अरब रुपए पर पहुंच गया है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार पिछले चार साल में देश के विदेशी कर्ज में 11,150 अरब रुपए का इजाफा हुआ है। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई, 2013 में पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 61.9 अरब डॉलर पर था। कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान, विदेशी कर्ज बढ़कर हुआ 74,000 अरब पाकिस्तान का विदेशी कर्ज और देनदारियों का आंकड़ा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में देश का विदेशी कर्ज 74,000 अरब रुपए पर पहुंच गया है। जुलाई, 2014 में यह बढ़कर 63.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह एक साल में उसके विदेशी ऋण में 1.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जुलाई, 2015 में पाकिस्तान के विदेशी ऋण का आकार 1.7 अरब डॉलर और बढ़कर 65.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं जुलाई, 2016 में यह 7.9 अरब डॉलर के इजाफे से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।