पाकिस्तान के हैकर ने यूपी के सर्व शिक्षा अभियान की साइट हैक की ​

लखनऊ। पाकिस्तान के हैकर्स की शरारतें उत्तर प्रदेश तक पहुँच गई हैं। उन्होंने न सिर्फ यूपी सरकार की सर्व शिक्षा अभियान की वेबसाइट http://www.upefa.com/upefaweb/ हैक कर ली, उसके साथ छेड़छाड़ भी किया। विभाग का लोगो भी बदल दिया गया। इसका इल्म होने पर इसकी रिकवरी की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक गौरी शंकर प्रियदर्शी ने बताया कि संज्ञान में आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। ज़रुरत पड़ी तो प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र तक बात पहुंचाई जाएगी। ताकि मसले को उचित प्लेटफॉर्म पर उठाया जा सके। बता दें कि सर्व शिक्षा अभियान के वास्तविक लोगो में एक पेंसिल के अलग अलग छोर पर छात्र छात्रा बैठे होते हैं। पाकिस्तानी हैकर ने साइट में छेड़ छाड़ करते हुए लोगो बदल दिए हैं। स्कूल जैसे एक चित्र
के नीचे हैक द वर्ल्ड लिखा है। उसके
नीचे बड़े अक्षरों में पाक साइबर स्कल्ज लिखा हुआ है। साथ ही शी वाज हियर भी दर्ज ।वेबसाइट http://www.upefa.com/upefaweb/hindi/index.php खोलने पर शासनादेश और राज्य सरकार के आदेश पढ़े जा सकते हैं। इसमें जानकारियां भी मौजूद हैं। अभियान के राज्य परियोजना निदेशक गौरी शंकर प्रियदर्शी ने इस बारे में बताया कि उन्हें इसकी पहले जानकारी नहीं थी। पता चलते ही रिकवर का काम शुरू कर दिया गया है।

लखनऊ से एम ए हाशमी