पाकिस्तान जल्द लौट सकते हैं पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज़ मुशर्रफ

देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के 1 मई को स्वदेश लौटने की संभावना है। उनके वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुशर्रफ के वकील सलमान सफदर ने कहा कि तबियत बिगड़ने के बावजूद पूर्व सैन्य शासक अदालत में पेश होने के लिए तैयार हैं। अदालत ने उन्हें 2 मई का समन दिया है।

पूर्व राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक की मंजूरी उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में महत्वपूर्ण हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने उनके आने की तारीख की पुष्टि की है।

एक विशेष अदालत ने मार्च, 2014 में 75 वर्षीय मुशर्रफ के खिलाफ आरोप तय किया था। वह इलाज कराने के लिए वर्ष 2016 में दुबई गए और उसके बाद से अब तक वापस नहीं आए हैं। पिछले महीने उन्हें दुबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।