नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर हीरानगर की बोबिया पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
बीएसएफ ने गोलीबारी की जवाबी कार्रवाई की और एक पाकिस्तान रेंजर को मार गिराया।
भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से यह 32वां संघर्ष विराम उल्लंघन है |
इस बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना वजह संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक नागरिक की मौत को लेकर इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया और तत्काल जांच की मांग की।