पाकिस्तान ने किया 220 भारतीय मछुआरे को रिहा

पाकिस्तानी अधिकारियो ने बताया कि 220 भारतीय मछुआरों को कराची जेल से रिहा कर दिया गया है और सोमवार तक भारतीय प्रशासन को सौंप दिया जायेगा।

जेल अधिकारी शुनैल शाह ने बताया गया कि क़रीब 500 भारतीय मछुआरे पिछले कई सालों से पाकिस्तानी प्रादेशिक पानी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के ज़ुर्म में जेल में क़ैद हैं। शाह ने कहा कि मछुआरों के पहले समूह को कराची जेल से रविवार को रिहा कर दिया गया है बाकी बचे 219 मछुआरों को अगले सप्ताह में रिहा कर दिया जायेगा।

पाकिस्तनि और भारतीय समुद्री एजेंसी लगातार एक दूसरे देशों के मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने के ज़ुर्म में गिरफ्तार करते रहते हैं।