पाकिस्तान ने हमारी लड़कियों को सेक्स स्लेव बना कर रखा है: पश्तून कार्यकर्ता

काबुल: अफगानिस्तान में रह रहे एक पश्तून कार्यकर्ता उमर दाऊद खातक ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक़ पाकिस्तान की सरकार ने पश्तून की महिलाओं और लड़कियों को अपने पास कैद कर रखा है जिन्हें उसने सेक्स स्लेव बनाकर रखा हुआ है.हालांकि उनके दावे में कितना दम है, उन्होंने इसका कोई आधार नहीं दिया है.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जनसत्ता की खबरों के मुताबिक़ दाऊद ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए बताया कि पाकिस्तान की आर्मी स्वात और वजीरीस्तान में पश्तूनों के कई घरों पर हमला कर चुकी है। जिनमें से उसने हजारों लड़कियों को किडनैप किया और फिर उन्हें सैक्स स्लेव बनाकर लाहौर ले गए। और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे है। उमर ने आगे कहा कि पाकिस्तान की आर्मी के डर से लगभग पांच लाख पाकिस्तानी अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं और फिलहाल अफगानिस्तान में रह रहे हैं।

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो पश्चिमी साम्राज्यवादियों के लिए एक परियोजना है, जो स्थानी लोगों को नष्ट करने में जुटी है। उमर ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से बचने के लिए अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग इस इलाके से भागकर अफगानिस्तान जा चुके हैं।

उमर ने कहा कि पाकिस्तान हमारे खिलाफ परमाणु बम का भी इस्तेमाल कर सकता है। विश्व समुदाय से हमारी यह गुजारिश है कि वे हमारा समर्थन करें। पख्तून पाकिस्तान में तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है जो बीते सात सालों से तालिबान के साथ ही सुरक्षाबलों के अत्याचारों का भी शिकार रहे हैं।
सियासत डॉट कॉम इस ख़बर की विश्वसनीयता की भी पुष्टि नहीं करता है. इंडिया में बंधुवा मज़दूर ना कम हैं और ना ही सेक्स स्लेव
एएनआई उनकी फीड जाकर क्यों नहीं लेता और इसे छापने से क्या भारत अपनी सेना पाकिस्तान भेज देगा, सेक्स स्लेव को बचाने के लिए?