पाकिस्तान ने 311 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

इस्लामाबाद | पाकिस्तान की जेल में कैद‌ भारतीय कैदी सरबजीत सिंह का भविष्य भले ही तारीक हो गया हो, लेकिन खुशी की बात ये है कि पाकिस्तान ने बुधवार को 311 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।

कराची की जिला मलीर जेल के ओहदेदारों ने कहा कि 311 भारतीय कैदियों को सुबह आठ बजे रिहा किया गया। उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी।

‘जियो न्यूज’ के मुताबिक‌, मछुआरों को वाघा बार्डर‌ पर भारतीय ओहदेदारों के हवाले किया गया। कैदियों में 21 नाबालिग भी थे। उन्हें कराची के यूथफुल ऑफेंडर्स स्कूल में रखा गया था। और उमर दराज‌ कैदियों को मलीर जेल में रखा गया था। मलीर जेल में 127 भारतीय कैदी अब भी हैं।

इस बीच, भारत ने बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान से सरबजीत को रिहा करने का मुतालीबा किया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया था कि राष्ट्रपति ने सरबजीत को माफी दे दि है। लेकिन राष्ट्रपति के तरजुमान‌ ने मंगलवार देर रात वाजेह‌ किया कि ये सरबजीत नहीं, बल्कि कोट लखपत जेल में ही कैद‌ एक दुसरे कैदी सुरजीत सिंह है, जिसे रिहा किया जाएगा।