पाकिस्तान ने 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया

अहमदाबाद: पाकिस्तान की समुद्री सेक्यूरिटी एजेंसी ने गुजरात के समुद्र तट पर‌ मछली पकडने में व्यस्त 36 मछुआरों को गिरफ्तार करके 6  कश्तीयों को जब्त कर लिया। नेशनल फिशर वर्कर्स फोरम ने यह बात बताई।

पाकिस्तान ने यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर दिखाई। आशंका है कि पाकिस्तान अपनी कार्रवाई के दौरान अधिक मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी कश्तीयों को जब्त कर लेगा। यह परिवर्तन तब आया जब पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था।