पाकिस्तान भेजता है पंजाब में ड्रग्स,उसकी मैं खाट खड़ी कर दूंगा: राजनाथ सिंह

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों के चलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अबोहर में एक रैली का संबोधन किया। जिसके दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि आपको वोट ना देना हो तो मत दीजिए, लेकिन क्‍या आप उनपे लाठी चलाएंगे, जूते फेंकेंगे? राजनाथ सिंह ने ये बयान हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूते फेंके जाने की हरकत पर दिया।

इसके साथ राजनाथ सिंह ने पंजाब में नशे को चरमसीमा तक फैलाने का जिम्मेदार पडोसी मुल्क पाकिस्तान को ठहराते हुए कहा ”पाक यहां पे कोशिश करता है ड्रग भेजने की। मैं होम मिनिस्‍टर होने के तौर पे यकीन दिलाता हूं कि जो इसे बढ़ावा देगा उसकी मैं खाट खड़ी कर दूंगा।” पंजाब में अकाली दल-भाजपा सरकार 0 साल से यहां पर सत्‍ता में है। जब से केंद्र में भाजपा आई है भ्रष्‍टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
सर्जिकल स्‍ट्राइक की घटना की याद दिलाते हुए उन्‍होंने कहा, ”हम केवल इस पार नहीं लड़ सकते। जरुरत पड़ेगी तो उस पार भी लड़ सकते हैं। करके दिखा दिया हमने।”