पाकिस्तान में ईसाई मज़हब के शक़्स को तौहीने मज़हब के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया गया है। इल्ज़ाम है कि उसने 2011 में अपने ब्लॉग पर तौहीने मज़हब वाली तबसिरा की थी।
सीनियर पुलिस अहलकार जब्बार हुसैन ने बताया कि 40 वर्षीय कसर ऐयूब को अपने ब्लॉग पर तौहीने मज़हब के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया गया है। हमने जिला व शेसन अदालत से उसकी दो दिन की रिमांड भी ली है।
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट ऐयूब पंजाब प्रांत के चकवाल जिले का रहने वाला है। उसके ख़ीलाफ तौहीने मज़हब कानून के तहत मामला दायर किया गया था। उधर, पुलिस ने ईसाई जोड़े की हत्या में वान्टेड दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई इमरान व इरफान पंजाब प्रांत के कोट राधा किशन कस्बे के रहने वाले हैं।
मोबैयना तौर से तौहीने मज़हब के इल्ज़ाम में ईसाई जोड़े की हत्या चार नवंबर को हुई थी। पुलिस ने अगले दिन मामले में 50 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया था। इनमें उस ईंट-भट्ठे का मालिक भी शामिल था, जहां ईसाई जोड़े मजदूरी करता थे।
शमा हाद्शा के वक्त हामिला थी। रिपोर्टो के मुताबिक, दोनों को जिंदा ईट-भट्ठे में झोंकने से पहले आसपास के गांव के लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था।