पाकिस्तान में धर्मपरिवर्तन नहीं करने पर काटे हाथ

इस्लामाबाद, 13 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में कल एक ईसाई ने कहा कि धर्मपरिवर्तन नहीं करने पर कुछ लोगों ने उसके दोनों हाथ काट दिये लेकिन लाहौर पुलिस ने उसके कथन पर संदेह जताते हुए कहा है कि उसके हाथ दुर्घटना में कटे है।
लाहौर के माउल टाउन के 25 वर्षीय अकील मशीह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी कि 24 जून को कुछ लोगों ने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर उसके दोनों हाथ काट लिये। अकील को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिन बेेहोश रहने के बाद उसने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसके हाथ काट लिये गये।

साभार: वार्ता