पाकिस्तान में लापता हुए दोनों सूफी मौलवी मिले

कराची। पाकिस्तान में मंगलवार से लापता दो भारतीय सूफी मौलानाओं का पता चल गया है। वह कराची पहुंच गए हैं और जल्द ही भारत के लिए रवाना होंगे। ट्विटर पर एक न्यूज एजेंसी के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि 4 दिन पहले लापता हुए भारत के दो सूफी मौलानाओं की वापसी हो कराची हो गई है।

 

 

 

वह सोमवार 20 मार्च को भारत के लिए रवाना होंगे। परिजनों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है। निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से जुड़े दो सूफी मौलाना आसिफ निजामी और नाजिम निजामी पाकिस्तान गए थे। वहां रिश्तेदारों से मिलने के अलावा वह कुछ धार्मिक स्थलों के दौरे पर भी थे। अचानक ही वह कराची से लापता हो गए थे।

 

 

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी अधिकारियों से उनका पता लगाने को कहा था। लगातार भारतीय दबाव के कारण उनकी वापसी हुई है। आसिफ निजामी के बेटे आमिर निजामी के हवाले से कहा गया है कि अब दोनों मौलानाओं के फोन ऑन हो गए हैं। हालांकि तक उनसे बात नहीं हो पाई है।