पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का है ये बदला नहीं जा सकता: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि आज़ाद कश्मीर की कोई वास्तविकता नहीं थी| उन्होंने श्रीनगर एक पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ाद कश्मीर की कल्पना नहीं कर सकते क्योंकि कश्मीर चारों तरफ से घिरा हुआ है तो हम केसे मान लें की कश्मीर आज़ाद है| उन्होंने कहा कि कश्मीरी सिर्फ अल्लाह के भरोसे हैं| हमारे लिए आज़ादी के कोई मायने नहीं हैं|

उन्होंने आगे अपनी बात को कहते हुए कहा कि ‘पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है और उसे कोई नहीं ले सकता चाहे जितनी जंग लड़ लें| उन्होंने सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीर को धोखा दिया गया है| उनका कहना है कि भारत सरकार ने हमारे साथ अच्छा व्यव्हार नहीं किया है| कश्मीर का पीछे होने के मुख्य कारण भारत सरकार है|

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार के साथ साथ आरएसएस पर भी हमला उन्होंने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ मिलकर जम्मू कश्मीर की स्वायत्ता को खत्म करना चाहते हैं। यह ही संघ का प्लान है।