पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित का कार्यकाल कहा पुरा, सभी चीजों के लिए भारत को शुक्रिया कहा

नई दिल्ली। भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने नई दिल्ली में अपना 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भारत को अलविदा कहते हुए उसका शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने ट्वीट किया, शुक्रिया भारत और सभी चीजों के लिए शुक्रिया।
उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि बासित दोपहर दिल्ली से रवाना हुए और पाकिस्तान पहुंच गए हैं ।

बासित को 2014 में भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। उनकी जगह सोहैल महमूद अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे जिनके मध्य अगस्त के करीब अपना कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।