रांची में पानी की किल्लत : सड़क पर उतरे लोग, वज़ीर को घेरा

रांची : गर्मी के शुरूआती महीने में ही पानी की किल्लत से हाहाकार मच गया है। रांची के ज़्यादातर इलाकों में पानी के लिए आम लोग दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन पिने का पानी नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए कहीं पर लोग सड़क पर उतर कर तहरीक कर रहे हैं तो कहीं पर वजीर को घेर रहे हैं।
बुध को भी ऐसा ही हुआ। पत्थलकुदवा इलाके में आर्सेनिक पानी से निपटने के लिए सप्लाई पाइपलाइन बिछाया गया था। लेकिन इसमें पानी नहीं आ रहा है। इससे नाराज लोगों ने बहु बाजार के पास सड़क जाम कर दिया।

वहीं मधुकम, बहुबाजार और चुन्ना भट्टा के सैकड़ों लोगों ने वजीर सीपी सिंह के आवास का घेराव कर दिया। मुकामी लोगों ने वजीर को बोरवेल फेल होने और सप्लाई पानी नहीं आने की जानकारी देते हुए मसला का हल करने की मांग की। वजीर सीपी सिंह ने बोरवेल करा कर पानी की इंतज़ाम यकीन दिहानी करने की बात कही। ऐसी ही हालत शहर के दीगर इलाकों के लोगों की है।