पार्टी मेरी है, अपने दम पर लडूंगा चुनाव : अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिखर चुकी है|  अखिलेश यादव ने अपने निष्कासन के बाद कहा कि पिताजी के आस-पास के लोगों ने उन्हें गुमराह किया है असली समाजवादी पार्टी उनकी है| अखिलेश ने कहा कि वह अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेंगे|

रामगोपाल ने कहा कि उन्हें असंवैधानिक तरीके से पार्टी से बाहर निकाला गया है| उन्होंने कहा कि नोटिस देने के आधे घंटे के भीतर दोनों को पार्टी से निकाल दिया गया, जवाब का भी इंतजार नहीं किया गया| इससे पहले अनुशासनहीनता के आरोप में  मुलायम ने अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया|  मुलायम ने कहा कि अखिलेश यह समझ नहीं पा रहे हैं कि रामगोपाल उनका का भविष्य खराब कर रहे हैं |

रामगोपाल ने कहा  कि उनका पार्टी से निष्कासन असंवैधानिक है और यह प्राकृतिक न्याय के भी खिलाफ है|
उन्होंने कहा कि कार्रवाई असंवैधानिक के साथ-साथ गलत तथ्यों पर आधारित है।’ दरअसल रामगोपाल ने 1 जनवरी को पार्टी का आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने का ऐलान किया था इसीलिए उनपर कार्यवाई हुई है | इस अधिवेशन को असंवैधानिक बताते हुए मुलायम ने रामगोपाल और अखिलेश को पार्टी से बाहर निकाल दिया|

जबकि खुद मुलायम सिंह यादव पर रामगोपाल ने असंवैधानिक काम करने का आरोप लगाया|  अगर असंवैधानिक काम पार्टी अध्यक्ष ही करे तो सम्मेलन कौन बुलाएगा| उन्होंने कहा  पार्टी में शीर्ष स्तर पर पार्टी गलत काम हो रहे थे| उन्होंने कहा कि सारे असंवैधानिक कार्य हो रहे थे, उन्हीं कामों को रोकने के लिए सम्मेलन बुलाया| उन्होंने कहा कि बिना बैठक के उम्मीदवार कैसे घोषित हुए, सूची कैसे जारी हुई|

रामगोपाल ने कहा कि पार्टी के संविधान की पूरी जानकारी नेताजी नहीं है|  उन्होंने कहा कि यूपी से बाहर कहीं भी पार्टी का वैधानिक संगठन नहीं है| जमानत नहीं बचा पाने वाले, सौ परसेंट हारने वाले लोगों को टिकट दिया गया है | फिरोजाबाद में जीतने वाली विधायक का टिकट काट दिया गया | मैनपुरी में भी जीतने वाले 4 विधायकों में से 3 के टिकट काट दिए गए|