पार्टी विवाद में शिवसैनिक ने फ़ेंक दी संजय राउत पर सियाही

पार्टी विवाद में शिवसैनिक ने फ़ेंक दी संजय राउत पर सियाही

लखनऊ। पार्टी पदाधिकारियों के विवाद के चक्कर में शिवसैनिक ने अपने ही सीनियर लीडर संजय राउत पर मंगलवार को सियाही फ़ेंक दी। उसके बाद भूमिगत हुए आरोपी कार्यकर्ता को राउत की ओर से ढूंढ़ निकालने आदेश दिए गए हैं । राउत पर वीविआईपी गेस्ट हाउस से निकलते समय इंक फेंकी गई।
संजय राउत लखनऊ के ताज होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने आए थे। इंक फेंकने के बद दो पक्षों में हाथापाई भी हुई। बता दें, शिवसेना का यूपी में कोई राज्य प्रमुख नहीं है ।शिवसैनिकों का एक ग्रुप कोर्डिनेटर विनय शुक्ला से नाराज हैं। बताते हैं, विनय शुक्ला अपने साथ अनिल सिंह ठाकुर को लेकर चलते हैं , जो खुद को राज्य प्रमुख बताते हैं। जबकि, यूपी में कोई राज्य प्रमुख नहीं है। बताते हैं इंक फेंकने वाला राउत की मौजूदगी में विनय शुक्ला को निशाना बनाना चाहता था। मगर सियाही फेकते समय संजय राउत सामने आ गए। उन्होंने कहा जिसने भी यह हरकत की है उसे ढूंढ कर सामने लाया जाए। इस घटना से राउत बेहद नराज हैं। उन्होंने इंक फेके जाने के मामले पर बीएन शुक्‍ला को लताड़ा है। कहा, इंक फेंकने वाले कौन थे मैं नहीं जानता। लेकिन उनका टारगेट जरूर विनय रहा होगा।