लखनऊ : पीएम मोदी की रैली में शामिल होने जा रही एक बस पलट जाने की वजह से कार्यकर्ता की हालत गंभीर है जबकि लगभग 3 दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए|
जहां मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस निगोहा थानाक्षेत्र के हरवंशखेड़ा के पास बेकाबू होकर पलट गई| चंदौली जिले के मुगलसराय से ये बस आई थी |दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है|
बताया जा रहा है ओवरटेक करने के चक्कर में बस पलटी है | पुलिस मामले की जांच कर रही है सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हादसे में घायल हुए जहां 3 कार्यकर्ताओं की हालात गम्भीर बताई जा रही है|
गौरतलब है कि लखनऊ के रमाबाई मैदान में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली की वजह से में ट्रैफिक में बदलाव किया गया था | दुर्घटना में घायल हुए लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है |
चन्दौली के सकलडीहा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह व बीजेपी किसान मोर्चा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्षमण आचार्य घायलो को देखने अस्पताल पहुंचे हैं|