पुत्र की आंख का इलाज कराने के लिए प्रियंका गांधी हैदराबाद आई

हैदराबाद: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वोड्रा अपने लड़के रेहान की आंख का इलाज करवाने के उद्देश्य से हैदराबाद पहुंचे हैं।
आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस के कहने पर दोनों एल वी प्रसाद उई इंस्टिट्यूट जुबली हिल्स से रुजू हुए हैं ताकि रेहान की आंख का इलाज किया जा सके।

बताया जारहा है कि रेहान दिल्ली में क्रिकेट खेलने के दौरान घायल हुए थे। प्रियंका गांधी शनिवार को हैदराबाद आई और दोपहर तक अस्पताल में ठहराव किया अस्पताल में प्रियंका गांधी के साथ पिंकी रेडडी मौजूद थीं।

प्रियंका गांधी और उनके पति अस्पताल में ऑप्टोमेट्रिस्ट ब्लॉक में ठहराव किए हुए थे प्रियंका गांधी फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गई। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि उन्हें प्रियंका की हैदराबाद आने की कोई सूचना नहीं है ‘और यह यात्रा पूरी तरह व्यक्तिगत थी।