पुरानी मुद्रा की परिवर्तन से मायूस लड़की ने की आत्महत्या

नई दिल्ली 15 नवंबर: मोदी सरकार ने पुरानी मुद्रा 1000 और 500 के नोट पर पाबंदी लगाई है। लेकिन सरकार का यह फैसला अब लोगों के लिए जानलेवा होता जा रहा है। दिल्ली में नोट बदलने गई एक लड़की ने मायूस हो कर मौत को गले लगा लिया।

लड़की ने लगातार तीन दिन से लाइन में नोट परिवर्तन करने की कोशिश कर रही थी।इसके बावजूद वह नोट परिवर्तन नहीं कर पाई इस बात से वो मायूस हो गई और उसने घर में ही फांसी ले कर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा हैं कि रविवार को जब अंसार काम पर गया हुआ था। तब उस कि बहन रिजवाना बैंक की लाइन में पैसे बदलवाने गई थी। तीन् दिन से वह इसी तरह जा रही थी लेकिन उसके पैसे नहीं बदले गए लड़की के भाई ने उसकी मौत का कारण नोटें पर पाबंदी को ही बताया।