झारखंड के पलामू जिले में पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में 12 नक्सलियों के मारे जाने की इत्तिला है। यह तसादुम मंगल सुबह हुई। झारखंड पुलिस के मुताबिक, लातेहार और पालमू जिले में पोखरी इलाके में नक्सलियों से भरी एक स्कॉर्पियो पर पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 12 नक्सली मारे गए। पलामू के एसपी मयूर पटेल ने वाकिए की तसदीक़ की है।
दो साल पहले मारे गए पुलिस मुलाज़िमीन के पेट में बम बांधने वाला नक्सली भी मारा गया
पलामू में मारे गए नक्सलियों में से कुछ की शिनाखत हुई है। दो नक्सलियों की शिनाखत मनिका थाना के नेवार के पारा टीचर उदय यादव और एरिया कमांडर अनुराग जी उर्फ डॉक्टरजी के तौर में हुई है। डॉक्टरजी पर झारखंड पुलिस ने दस लाख रुपए का इनाम रखा था। यही वही अनुराग जी है, जिसने 2013 में मारे गए पुलिस मुलाज़िमीन के पेट में बम प्लांट किया था। मौके से पुलिस ने आठ राइफल और 250 कारतूस व कुछ दीगर असलाह बरामद किए हैं। इलाके में अब भी सर्च मुहिम जारी है। डीजीपी और आईजी पलामू रवाना हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस इलाके में नक्सलियों की सरगर्मी चल रही थी। इसी दरमियान पीर की रात इत्तिला मिली थी कि यहां नक्सलियों का एक दल निकलेगा। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत पोखरी के जंगली इलाके में मोर्चे संभाल लिया था। इसी दौरान वहां से एक स्कार्पियो गाड़ी गुजरी जिसमें नक्सली बैठे थे। जवानों ने गाड़ी पर फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब तीन घंटे तक फायरिंग हुई जिसके बाद 12 नक्सली मारे गए। नक्सली जिस गाड़ी से जा रहे थे उस पर मगरीबी बंगाल का नंबर प्लेट था। WB60E2011 नंबर की इस गाड़ी के मालिक की शिनाख्त भी हो गई है। गाड़ी मगरीबी बंगाल के मंटू साह व एन झरना सरकार के नाम पर दर्ज है।